Module for ट्रेडर्स
तकनीकी विश्लेषण का परिचय
Open Free* Demat Account | Enjoy Free Equity Delivery Trade For Lifetime
कैंंडलस्टिक चार्ट से आपको क्या जानकारी मिलती है?
01:44 Mins Read
एक कैंडलस्टिक चार्ट सरल लग सकता है, लेकिन यह जानकारी का खजाना है। कैंडलस्टिक्स आपको क्या बताता है, इसके बारे में सब कुछ पता करें।
Transcript
एक कैंडलस्टिक चार्ट आपको क्या बताता है? इसे समझने के लिए, चलिए, एक कैंडलस्टिक पर नज़र डालते हैं। कैंडल स्टिक के चौड़े भाग को रियल बॉडी कहते हैं। और रियल बॉडी से उभरने वाली लाइनों को शैडो (परछाई) या विक्स कहते हैं। डेली कैंडलस्टिक में, ऊपरी विक आपको ट्रडिंग दिन के लिए शेयर की सबसे ऊँची कीमत दिखाता है। वहीं निचला विक, उसी दिन के लिए शेयर की सबसे कम कीमत को दर्शाता है। रियल बॉडी का अंतिम भाग शेयर की ओपनिंग और क्लोज़िंग कीमत को दर्शाता है। अगर क्लोज़िंग कीमत, ओपनिंग कीमत से ज्यादा है तो रियल बॉडी को हरे रंग में दर्शाया जाता है। अगर ओपनिंग कीमत, क्लोज़िंग कीमत से ज्यादा है तो रियल बॉडी को लाल रंग में दर्शाया जाता है। इसके बाद वॉल्यूम (मात्रात्मक) कैंडलस्टीक भी होती हैं। इसमें एक और पहलू शामिल होता है- कैंडलस्टिक की चौढ़ाई। यह आपको कारोबार किए गए शेयर की मात्रा को दर्शाती है। तो, एक कैंडलस्टिक चार्ट, ओपनिंग कीमत, क्लोज़िंग कीमत, ऊँची कीमत, सबसे कम कीमत और निश्चित अवधि के लिए शेयर कारोबार की मात्रा जैसी जानकारी देता है। कई सारे कैंडलस्टिक चार्ट आपको शेयर कीमतों के रूझान के बारे में बताते हैं। ये दर्शाते हैं कि उस अवधि के लिए रूझान तेज़ी का है या मंदी का। कैंडलस्टिक पैटर्न के बारे में और जानने के लिए स्मार्ट मनी के अगले अध्याय पर जाएँ।
Get Information Mindfulness!
Catch-up With Market
News in 60 Seconds.
The perfect starter to begin and stay tuned with your learning journey anytime and anywhere.
Visit Website

Get Information Mindfulness!
Catch-up With Market
News in 60 Seconds.

The perfect starter to begin and stay tuned with your learning journey anytime and anywhere.
