5. ऑप्शन सिद्धांत का परिचय
13 मिनट पढ़े

हमने पिछले अध्याय में सीखा कि कॉल और पुट ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट में भुगतान कैसे काम करता है। चलिए, अब विकल्प सिद्धांत यानी ऑपशंस थ्योरी की दुनिया में कदम रखते हैं। मूल रूप से यह अवधारणाओं और मैट्रिक्स का एक सेट है जो आप जैसे व्यापारियों को किसी डेरिवेटिव का ट्रेड करने से पहले,उसके ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की लाभकारिता का पता लगाने में मदद करता है। विकल्प सिद्धांत के जिस भाग पर हम सबसे पहले ध्यान देंगे वह है कॉल और पुट ऑप्शंस का मूल्य।
कॉल ऑप्शन का मूल्य
निम्नलिखित मापदंडों वाले एक कॉल ऑप्शन पर नज़र डालिए:
- स्ट्राइक प्राइस: ₹1500
- मूलभूत शेर का स्पॉट प्राइस: ₹1,650
- एक्सपायरी का दिन: 10 दिन
इसका क्या मतलब है? इसका मतलब है कि मूलभूत शेयर, शेयर बाजार में, वर्तमान में ₹1650 पर कारोबार कर रहा है। लेकिन आपके पास एक कॉल ऑप्शन है जो आपको इस शेयर को सिर्फ दस दिनों बाद ₹1500 में खरीदने का अधिकार देता है। क्या होगा अगर आप इस ऑप्शन का उपयोग आज ही करें?
चलिए, देखते हैं इस मामले में आप जीतेंगे या हारेंगे?
अगर आप आज इस कॉल ऑप्शन का उपयोग करते हैं तो आपको ₹1,650 के एसेट के लिए केवल ₹1500 देने होंगे। यह एक लाभदायक कदम है, है ना? और आपके मुनाफे की राशि क्या है?
आपके मुनाफे की राशि ₹150, सही है ना? जो कि ₹1,650- ₹1,500 है।
दूसरे शब्दों में, यह स्पॉट प्राइस में से स्ट्राइक प्राइस को घटाकर मिलने वाली राशि है। यही कॉल ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का आंतरिक मूल्य है।
कॉल ऑप्शन का आंतरिक मूल्य = स्पॉट प्राइस- स्ट्राइक प्राइस |
अगर स्ट्राइक प्राइस, स्पॉट प्राइस से अधिक है तो हमे एक नेगेटिव आंकड़ा मिलता है। इस मामले में आंतरिक मूल्य शून्य तक सीमित हो जाता है।
पुट ऑप्शन का मूल्य
अब निम्नलिखित मापदंडों वाले पुट ऑप्शन पर नज़र डालिए:
- स्ट्राइक प्राइस:₹1,500
- मूलभूत स्टॉक का स्पॉट प्राइस: ₹1,250
- एक्सपायरी का दिन: 10 दिन
इसका मतलब यह है कि वर्तमान में मूलभूत शेयर, शेयर बाजार में ₹1,250 पर कारोबार कर रहा है। लेकिन आपके पास एक पुट ऑप्शन है जो आपको इस शेयर को दस दिन बाद ₹1,500 पर बेचने का अधिकार देता है। क्या होगा अगर आप इस ऑप्शन का उपयोग आज ही करें?
चलिए देखते हैं, इस मामले में आपको मुनाफा होगा या घाटा?
अगर आप आज इस पुट ऑप्शन का उपयोग करते हैं तो आप ₹1,250 की संपत्ति को ₹1,500 की ऊंची कीमत पर बेच सकते हैं। स्पष्ट रूप से यह एक लाभदायक ट्रेड है। और आपके मुनाफ़े की राशि क्या है?
आपके मुनाफ़े की राशि ₹250 यानी ₹1,500- ₹1,250
दूसरे शब्दों में, यह राशि स्ट्राइक प्राइस में से स्पॉट प्राइस को घटाकर मिलती है। यह पुट ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का आंतरिक मूल्य है।
पुट ऑप्शन का आंतरिक मूल्य = स्ट्राइक प्राइस- स्पॉट प्राइस |
यहां भी अगर स्पॉट प्राइस, स्ट्राइक प्राइस से अधिक है तो हमें एक नेगेटिव आंकड़ा मिलेगा। और जैसा हमने पहले देखा था कि इस मामले में आंतरिक मूल्य शून्य तक सीमित हो जाता है।
एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की मौद्रिकता
एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के आंतरिक मूल्य के आधार पर हम उस ऑप्शन की मौद्रिकता (मनीनेस) की गणना कर सकते हैं। ऑप्शन मौद्रिकता बताती है कि अगर आप किसी ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का उपयोग तुरंत करते हैं तो आपको मुनाफा होगा या घाटा।
किसी भी ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के लिए तीन प्रकार की मौद्रिकता होती है:
- इन द मनी/ ITM
- एट द मनी/ ATM
- आउट ऑफ द मनी/ OTM)
अगर एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का आंतरिक मूल्य एक पॉसिटिव आंकड़ा है, तो ऑप्शन को 'इन द मनी' माना जाता है। और अगर किसी ऑप्शन का आंतरिक मूल्य शून्य है, तो इसे ‘आउट ऑफ द मनी’ माना जाता है।
अगर किसी ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट में स्ट्राइक प्राइस और स्पॉट प्राइस बराबर हो तो उसे ‘एट द मनी’ माना जाता है। हालांकि, शायद ही कभी ऐसा होता है कि स्पॉट और स्ट्राइक प्राइस बिल्कुल मेल खाते हों। इसलिए ऐसे ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट को, जिसका स्ट्राइक प्राइस, स्पॉट प्राइस के सबसे करीब है, उसे अक्सर ‘एट द मनी’ माना जाता है। कभी-कभी इसे 'नियर द मनी’ के रूप में भी जाना जाता है।
चलिए कॉल ऑप्शन और पुट ऑप्शन की मौद्रिकता को समझने के लिए दो अलग-अलग उदाहरणों को देखते हैं।
कॉल ऑप्शन की मौद्रिकता
चलिए, कॉल ऑप्शन की मौद्रिकता को बेहतर तरीके से समझने के लिए पहले कुछ डाटा देख लेते हैं। इस टेबल पर एक नज़र डालें। यह निफ्टी 50 को मूलभूत संपत्ति यानी अंडरलाइंग एसेट मानकर, विभिन्न कॉल ऑप्शन के लिए प्रीमियम और स्ट्राइक प्राइस की कीमतों को दर्शाता है।
मानिए कि निफ्टी 50 वर्तमान में स्पॉट बाजार में ₹10,700 पर कारोबार कर रहा है।
क्रमांक |
कॉल ऑप्शन के लिए प्रीमियम (₹ में) |
स्ट्राइक प्राइस (₹ में) |
आंतरिक मूल्य (स्पॉट प्राइस- स्ट्राइक प्राइस) |
कॉल ऑप्शन की मौद्रिकता |
1 |
322 |
10,400 |
300 |
इन द मन |
2 |
275 |
10,450 |
250 |
इन द मनी |
3 |
235 |
10,500 |
200 |
इन द मनी |
4 |
195 |
10,550 |
150 |
इन द मनी |
5 |
125 |
10,650 |
50 |
एट द मनी |
6 |
50 |
10,800 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
7 |
35 |
10,850 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
8 |
23 |
10,900 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
9 |
15 |
10,950 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
10 |
10 |
11,000 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
स्ट्राइक प्राइस और स्पॉट प्राइस के आधार पर हमने ऊपर सूचीबद्ध कॉल ऑप्शनों के आंतरिक मूल्य की गणना की है। आपने देखा कि कैसे 4 से 1 नंबर तक के ऑप्शंस में आंतरिक मूल्य पॉसिटिव है? उन सभी को इन द मनी माना गया है। ऑप्शन संख्या 5 का भी आंतरिक मूल्य पॉसिटिव है लेकिन स्ट्राइक प्राइस, स्पॉट प्राइस के सबसे करीब है इसलिए इसे ‘एट द मनी’ माना गया है। और 6 से लेकर 10 नंबर वाले ऑप्शन का आंतरिक मूल्य नेगेटिव (शून्य तक सीमित) हैं, जिससे वे ऑउट ऑफ द मनी बन जाते हैं।
आपने देखा, कि जो ऑप्शन इन द मनी हैं उनका प्रीमियम ज्यादा है? और जैसे ही हम ITM क्षेत्र से OTM क्षेत्र में जाते हैं तो प्रीमियम धीरे-धीरे घटता चला जाता है?
पुट ऑप्शन की मौद्रिकता
आइए, एक बार फिर कुछ आंकड़ों पर नज़र डालते हैं, इस बार पुट ऑप्शन की मौद्रिकता की गणना करने के लिए। इस टेबल पर एक नज़र डालें। पहले की तरह, यह निफ्टी 50 को मूलभूत संपत्ति लेकर अलग-अलग पुट ऑप्शनों के लिए प्रीमियम और स्ट्राइक प्राइस की कीमतों को दर्शाता है।
मान लीजिए कि, निफ्टी 50 वर्तमान में, स्पॉट बाजार ₹10,700 पर कारोबार कर रहा है।
क्रमांक |
पुट ऑप्शन के लिए प्रीमियम (₹ में) |
स्ट्राइक प्राइस (₹ में) |
आंतरिक मूल्य (स्ट्राइक प्राइस - स्पॉट प्राइस) |
पुट ऑप्शन की मौद्रिकता |
1 |
21 |
10,400 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
2 |
27 |
10,450 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
3 |
34 |
10,500 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
4 |
44 |
10,550 |
0 |
आउट ऑफ द मनी |
5 |
75 |
10,650 |
0 |
एट द मनी |
6 |
150 |
10,800 |
100 |
इन द मनी |
7 |
185 |
10,850 |
150 |
इन द मनी |
8 |
222 |
10,900 |
200 |
इन द मनी |
9 |
261 |
10,950 |
250 |
इन द मनी |
10 |
308 |
11,000 |
300 |
इन द मनी |
एक बार फिर, हमने ऊपर सूचीबद्ध पुट ऑप्शनों के आंतरिक मूल्य की गणना की। नंबर 4 से 1 वाले ऑप्शनों के लिए आंतरिक मूल्य नेगेटिव है (और इसलिए शून्य तक सीमित)। यह उन्हें आउट ऑफ द मनी बनाता है। ऑप्शन नंबर 5 का भी आंतरिक मूल्य नेगेटिव है, लेकिन चूंकि स्ट्राइक प्राइस, स्पॉट प्राइस के सबसे करीब है इसलिए इसे एट द मनी माना गया है। और नंबर 6 से 10 तक, सभी ऑप्शंस का आंतरिक मूल्य पॉसिटिव हैं, इसलिए वे सभी इन द मनी माने गए हैं।
इन द मनी वाले पुट ऑप्शनों के लिए भी प्रीमियम अधिक है। और जैसे ही हम OTM जोन से ITM जोन में जाते हैं तो प्रीमियम धीरे-धीरे बढ़ता जाता है।
निष्कर्ष
एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट की मौद्रिकता, चाहे वह कॉल हो या पुट, व्यापारियों को ऑप्शन की लाभकारिता को समझने में मदद कर सकती है। यही वजह है कि ऑप्शन ट्रेडिंग रणनीतियों में ऑप्शन मौद्रिकता एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। ऑप्शनों की मौद्रिकता को समझना आपको सही ट्रेडिंग रणनीति तैयार करने में मदद कर सकता है। अगले अध्याय में हम कुछ ऑप्शन ट्रेडिंग रणनीतियों के बारे में जानेंगे।
अब तक आपने पढ़ा
- कॉल ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का आंतरिक मूल्य, स्पॉट प्राइस में से स्ट्राइक प्राइस को घटाकर मिलता है।
- यहां अगर स्ट्राइक प्राइस, स्पॉट प्राइस से अधिक है तो हमें एक नेगेटिव आंकड़ा मिलता है। इस मामले में आंतरिक मूल्य शून्य तक सीमित होता है।
- पुट ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का आंतरिक मूल्य, स्ट्राइक प्राइस - स्पॉट प्राइस है।
- यहां अगर स्पॉट प्राइस, स्ट्राइक प्राइस से अधिक है तो हमें एक नेगेटिव संख्या मिलेगी। एक बार फिर, इस मामले में आंतरिक मूल्य शून्य तक सीमित होता है।
- एक ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट के आंतरिक मूल्य के आधार पर हम उस ऑप्शन की मौद्रिकता की गणना कर सकते हैं। मौद्रिकता दर्शाती है कि अगर आप किसी ऑप्शन का तुरंत प्रयोग करते हैं तो आपको उससे मुनाफ़ा होगा या घाटा।
- ऑप्शन इन द मनी, एट द मनी और आउट ऑफ द मनी में वृगिकृत किए जा सकते हैं।
- अगर किसी ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट का आंतरिक मूल्य एक पॉसिटिव संख्या है, तो ऑप्शन को ‘इन द मनी’ 'माना जाता है।
- और अगर किसी ऑप्शन का आंतरिक मूल्य शून्य (या नेगेटिव संख्या) है, तो उसे 'आउट ऑफ द मनी’ माना जाता है।
- अगर किसी ऑप्शन का स्ट्राइक प्राइस, स्पॉट प्राइस के बराबर है तो उसे एट द मनी कहा जाता है।
अपने ज्ञान का परीक्षण करें
इस अध्याय के लिए प्रश्नोत्तरी लें और इसे पूरा चिह्नित करें।
टिप्पणियाँ (0)
Get Information Mindfulness!
Catch-up With Market
News in 60 Seconds.
The perfect starter to begin and stay tuned with your learning journey
anytime and anywhere.


Get Information Mindfulness!
Catch-up With Market
News in 60 Seconds.

The perfect starter to begin and stay tuned with your learning journey anytime and anywhere.
